घुघली। शुक्रवार को मोटर का स्विच दबाने गए किशोर को करंट लगने से गंभीर रूप झुलस गया। परिजन उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घुघली बुजुर्ग निवासी धीरज पुत्र राम बच्चन 11 वर्ष घर में लगे पानी वाली मोटर से पानी लेने के लिए स्विच आन कर रहा था। बोर्ड में करंट आने से उसे तेज झटका लगा और वह गिर पड़ा। परिजनों ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए जहां डॉक्टरों उसे मृत घोषित कर दिए।