महराजगंज। मंगलवार को डीएम दफ्तर के सामने दोपहर में पनियरा से आई ननद और भाभी आपस में लड बैठी। प्रमुख सचिव राजस्व कलेक्ट्रेट सभागार में समीक्षा कर रहे थे। सुरक्षा डयूटी में तैनात पुलिस कर्मी डीएम दफ्तर गेट पर तैनात रहे। जैसे ही ननद और भाभी आपस में झगडना शुरू की तो चिल्लाने लगी। शोर सुनकर पुलिस कर्मी वहां पहुंचे। महिला एसओ भी पहुंची। दोनो को शांत कराया गया। पूछताछ में पता चला की जमीनी विवाद को लेकर कोर्ट से मुकदमे की तारिख देखकर वापस लौटते समय भाभी नाजमा और ननद रियाबुन निशा आपस झगडा करने लगी। मौके पर कोतवाल अनुज कुमार सिंह, एसओ ज्ञानेन्द्र राय, महिला थानाध्यक्ष शीला यादव समेत अन्य पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे।