सोनौली, महराजगंज। नेपाल के बुटवल कस्बे से भागकर भारत के दिल्ली जा रही दो नेपाली प्रेमी युगल को सोनौली बार्डर पर एसएसबी ने पकड़ कर नेपाल पुलिस को सौप दिया है। शुक्रवार की शाम एस एस बी ख़ुफ़िया विंग सोनौली बस डिपो पर निगरानी में थी। उसी समय दो नेपाली युवतियां दो युवको के साथ दिल्ली की बस में सवार हुई जिनके ऊपर सन्देह होने पर जवानो ने चारो को हिरासत में लेकर कैम्प ले गए। चारो संदिग्धो को एसएसबी ने अपने हिरासत में लेकर गहन पूछ ताछ किया तो पता चला कि यह प्रेमी युगल है जो घर से भागकर दिल्ली अपने रिस्तेदार के पास जा रहे थे। जिन्हे पूछ ताछ के बाद नेपाल बेलहिया पुलिस को सौंप दिया। नेपाल बेलहिया पुलिस निरीक्षक राविन बिष्ट ने बताया कि एसएसबी ने दो प्रेमी युगल को पकड़ कर दिया है। इनके परिजनो को बुलाकर सौंप दिया जाएगा ।