फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांजे के साथ एक किशोर चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
मिठौरा। सदर कोतवाली क्षेत्र सिंदुरिया ग्राम सभा में बीती रात ग्रामीणों ने एक व्यक्ति के घर में घुस रहे किशोर को पकड़ कर सिंदुरिया चौकी पुलिस के हवाले कर दिया था। मंगलवार को सिंदुरिया के मोबारक हुसैन, सुरेश यादव, अब्दुल, इंताफ के घर से मोबाइल सहित चौदह हजार आठ सौ रुपये नकदी चोरी का आरोप लगाया था। चौकी पुलिस ने किशोर को लेकर कई स्थानों पर दबिश देकर मोबाइल, नकदी सहित एक किलो गांजा भी बरामद किया। पकड़ा गया किशोर सिसवा मुंशी चौकी क्षेत्र का है। बृहस्पतिवार को कोतवाली पुलिस ने उसका एक किलोग्राम गांजा के साथ चालान कर दिया। चौकी इंचार्ज बृजेश सिंह का कहना है जांच में पता चला की पकड़ा गया किशोर चोरी के अलावा गांजा बेचने का धंधा करता है। मुकदमा दर्ज कर उसे चालान कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें