संदिग्ध परिस्थिति में झुलसी किशोरी की मौत
नौतनवां। कस्बे के गौतम बुद्ध नगर मोहल्ला में बृहस्पतिवार की शाम लगभग साढ़े पांच बजे संदिग्ध परिस्थितियों में एक किशोरी गंभीर रूप से झुलस गई थी। इलाज के लिए उसे एंबुलेंस से रतनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति में जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया था। वहां से मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया गया। जहां इलाज दौरान शुक्रवार को मौत हो गई। क्षेत्राधिकारी नौतनवां राजू कुमार साव ने बताया कि किशोरी की मौत हो गई परिजनों ने अंतिम संस्कार कर दिया।