पुरंदरपुर। विकास खंड फरेंदा के ग्राम बरगदवा रामसहाय में कोटा चयन को लेकर गांव के प्रधान को हत्या की धमकी मिल रही है। इस संबंध में प्रधान ने डीएम को शिकायती पत्र देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। ग्राम प्रधान धर्मेंद्र पांडेय ने आरोप लगाया है कि क्षेत्र के एक प्रभावशाली नेता के दबाव में सरकारी सस्ते गल्ले के कोटे के चयन के दौरान 24 जुलाई को कुछ लोगों ने रजिस्टर छीन कर फाड़ दिया। उसमें ग्राम पंचायत सदस्यों और ग्रामीणों ने हस्ताक्षर किए थे।