फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो क्षेत्रों में मारपीट, आठ और तीन लोग घायल

Wed, 01 Jun 2016 12:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, महराजगंज
विज्ञापन
जमीन के विवाद में मारपीट। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
ताल्ही में पुरानी रंजिश को लेकर मंगलवार की रात मारपीट हो गयी। इसमें दोनों पक्षों के आठ लोग घायल हो गए। सभी घायलों  को सीएचसी बनकटी ले जा गया। जहां एक की हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


पुरंदरपुर थाना क्षेत्र के ताल्ही निवासी बहादुर और रामधनी के घर बहुत पहले  से महिलाओं के बीच अवैध संबंध की बात को लेकर विवाद होता रहता है। मंगलवार  की रात आठ बजे दोनों परिवार के बीच कहासुनी के बाद मारपीट हो  गई। इसमें रामधनी के पक्ष से उषा देवी, मनीषा, माया, सनोज, छाया और  लक्ष्मीना घायल हो गयीं।

वहीं, बहादुर के पक्ष से उर्मिला देवी और बबिता घायल  हो गईं। सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनकटी लाया गया। जहां से माया की गंभीर हालत देखकर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। घटना की  सूचना पुलिस को दे दी गई है। 
विज्ञापन


जमीनी विवाद में मारपीट, तीन घायल
गोपालपुर में जमीनी विवाद में दो पक्षों में मारपीट हो गई। जिसमें मां बेटी समेत तीन लोग घायल हो गए। सभी घायलों का सीएचसी में इलाज के बाद पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। बृजमनगंज क्षेत्र के गोपलापुर निवासी इंद्रावती देवी का जमीन कब्जा को लेकर पड़ोसी से विवाद हो गया। जिससे दोनों पक्षों मारपीट हो गई। मारपीट के दौरान इंद्रावती, अनीता व शिवकुमार घायल हो गए। सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ एनसीआर दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें