फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वर्ण व्यवसायी की पोखरे में मिली लाश, हत्या की आशंका

विज्ञापन
विज्ञापन
स्वर्ण व्यवसायी की लाश पोखरे में मिली, हत्या की आशंका
विज्ञापन

शनिवार को घर से आभूषण बेचने निकला था
अमर उजाला ब्यूरो
कोल्हुई। गांव बटईडीहा के पास पोखरे में स्वर्ण व्यवसायी की लाश मिली। हत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के घरवालों के मुताबिक शनिवार को वह आभूषण बेचने घर से निकले थे। वह गांव-गांव सोने-चांदी के आभूषण बेचने का काम करते थे।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र कोल्हुई के गांव बटईडीहा के पास पोखरे में रविवार की सुबह लोगों ने एक व्यक्ति की लाश देखी। सूचना पाते ही मुकामी पुलिस मौके पर पहुंची। शव को पोखरे से निकाला गया। शिनाख्त स्वर्ण व्यवसायी त्रिलोकी वर्मा निवासी मोगलहा 55 थाना कोल्हुई के रूप में हुई। मृतक के परिजनों का कहना है कि वह घर से यह कहकर निकले थे कि लोगों को रक्षाबंधन के अवसर पर सामान देना है, लेकिन देर रात तक जब वह नहीं लौटे तो घर वाले परेशान हो गए। थानाध्यक्ष उपेंद्र कुमार मिश्र ने बताया कि मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें