फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुल से टकराकर वैन चालक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
नौतनवां। गोरखपुर-सोनौली हाईवे पर मंगलवार सुबह छपवां गांव में टोल टैक्स बैरियर के समीप बने दो पुलों के बीच वैन टकराने से चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे मेडिकल कालेज भेजा गया है। सोनौली थाना क्षेत्र के जुगौली निवासी अनीस कुमार (21) पुत्र ईश्वर चंद मंगलवार की भोर में करमैनी घाट से नेपाल जाने वाली मालवाहक वाहनों से अनलोड हो रही नई वैन को नेपाल के बेलहिया कस्टम तक पहुंचाने जा रहा था। सुबह चार करीब बजे छपवां गांव के समीप नए और पुराने पुल के बीच में वैन टकरा गई। वैन के आगे का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और अनीस को गंभीर चोटें आईं। आवाज सुनकर सड़क पर खडे़ वाहनों के चालक जाग गए और बुरी तरह फंसे घायल चालक को बाहर निकालकर उसे 108 एंबुलेंस से पीएचसी नौतनवां पहुंचाया। वहां से उसे गोरखपुर मेडिकल कालेज भेज दिया गया। अस्पताल के डॉ एमपी सोनकर ने बताया कि घायल युवक के दोनों पैर एवं र्बाइं हथेली फ्रैक्चर हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें