महराजगंज। शुक्रवार को सिविल कोर्ट बार एसोसिएशन ने डीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन देकर बीआरडी मेडिकल कालेज गोरखपुर में हुई बच्चों की मौत के मामले में दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। महामंत्री सुशील कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि आक्सीजन की कमी के कारण बीआरडी में बच्चों की दर्दनाक मौत ने पूरे समाज को झकझोर दिया है। इस घटना से कितने परिवार के चिराग बुझ गए और कितने लोगों का इलाज से विश्वास उठ गया है। ऐसे मामले में जिम्मेदार प्रिंसिपल, डाक्टर और कर्मचारियों को कड़ी सजा दिए जाने की जरूरत है। इस मौके पर जितेंद्र सिंह, सत्यप्रकाश सिंह, अविनाश, मधुसूदन पांडेय, अनिल कुमार, अखिलेश पांडेय, अनिल वर्मा, चंद्रभान शुक्ल, केशरी नंदन त्रिपाठी, दीपक मणि तिपाठी, शिवेंद्र सिंह,कमला कांत यादव, वशिष्ट मिश्रा सहित तमाम अधिवक्ता मौजूद रहे।