फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी के अपहरण पर युवक को भेजा जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
पुरंदरपुर। किशोरी के अपहरण के मामले में पुरंदरपुर पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। युवक सहित तीन पर अपहरण व पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज है। स्थानीय थाना क्षेत्र के एक गांव के किशोरी को गांव के ही दूसरे समुदाय के युवक पर एक जुलाई के रात में बहला फुसला कर भगा ले जाने का आरोप है। किशोरी के पिता की तहरीर पर पुरंदरपुर पुलिस ने अपहरण व पोक्सो एक्ट के तहत तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया था। शनिवार को देर सांय युवक और किशोरी को लक्ष्मीपुर रेलवे स्टेशन पर गिरफ्तार कर किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया और युवक को पूछताछ के बाद रविवार को जेल भेज दिया। प्रभारी एसओ मुनीर सिंह का कहना है कि युवक को जेल भेज दिया गया है। अन्य की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें