तीन लाख के नेपाली करंसी के साथ पकड़ा गया
ठूठीबारी (महराजगंज)। नेपाल से भारत में नेपाली नोट लेकर आ रहे एक व्यक्ति को एसएसबी जवानों ने पकड़ कर कोतवाली पुलिस को सौंप दिया। एसएसबी बीओपी इंचार्ज विश्व दीपक त्रिपाठी ने बताया कि लोकसभा चुनाव के मद्देनजर भारत-नेपाल सीमा पर राहगीरों की तलाशी ली जा रही है। एक व्यक्ति नेपाल से भारतीय सीमा क्षेत्र में आया तो जवानों को देखकर घबराने लगा। एसएसबी जवानों ने उसकी तलाशी ली तो उसके पास नेपाली नोट तीन लाख 30 हजार रुपये बरामद हुए। पूछताछ में उसने अपना नाम श्यामलाल निवासी नवलपरासी जिले के हरखपुरा गांव, पोस्ट खैरटवां थाना सेमरी बताया। ठूठीबारी कोतवाली छोटेलाल ने बताया कि पकड़े गए व्यक्ति से पूछताछ कर कार्रवाई की जाएगी।