नौतनवा (महराजगंज)। भारत -नेपाल सीमा पर तैनात एसएसबी ने एक व्यक्ति के पास से चौदह लाख नेपाली रूपया बरामद कर अग्रिम कार्रवाई के लिए कस्टम विभाग को सौंप दिया है। बीती रात भारत- नेपाल सीमा के भगवानपुर सीमा पर तैनात एसएसबी के 22वीं वाहिनी के जवान ने गश्त पर थे। इस दौरान नेपाल से भारत में प्रवेश करते समय सुजीत निवासी पटकौली धकधई, जिला रूपनदेही के पास से चौदह लाख नेपाली रूपया बरामद किया है। रूपये को पगडंडी रास्ते झोले में छिपाकर भारत में प्रवेश करने के दौरान युवक को पकड़ा गया। इस संबंध में एसएसबी के डीआईजी रंजीत कुमार का कहना है कि रूपये के साथ पकड़े गए युवक को अग्रिम कार्रवाई के लिए कस्टम विभाग को सौंप दिया गया है।