घुघली। थाना क्षेत्र के घुघली बुजुर्ग गांव के युवक की दिल्ली में बुधवार को करंट से मौत हो गई थी। शुक्रवार को भोर में उसका शव गांव पहुंचा तो कोहराम मच गया। गांव के तमाम लोग परिजनों का ढांढस बंधाने उसके घर पहुंचे।
घुरहू का का 24 वर्षीय पुत्र विपिन रोजी रोटी की तलाश में करीब 6 माह पहले दिल्ली गया था। वहां वह एक फैक्ट्री में काम कर रहा था। बुधवार को एक दुकान पर सामान खरीदने गया था। दुकान में रखे फ्रीज से छूते ही करंट की चपेट में आ गया। तब तक लोग उसे बचाने के का प्रयास करते, विपिन ने दम तोड़ दिया। मौत की सूचना घर वालों को दी गई तो कुछ लोग दिल्ली पहुंचे और विपिन का शव को लेकर शुक्रवार को गांव पहुंचे।