फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कमरे में गला दबाकर महिला की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
कमरे में गला दबाकर महिला की हत्या
विज्ञापन

हत्यारोपी फरार, जांच में जुटी पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
पनियरा-गांगी बाजार। क्षेत्र के नरकटहां गांव के टोला बुडेली में महिला की गला दबाकर हत्या कर दी गई। घटना का अंजाम देने वाला फरार हो गया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के छोटे बेटे की ओर से पुलिस को दी गई तहरीर में एक व्यक्ति पर हत्या का आरोप लगाया गया है।
शनिवार को भोर में करीब चार बजे ग्राम सभा नरकटहां टोला बुडेली की रहने वाली सत्यावती देवी (42) का शव उनके घर के कमरे में मिला। महिला के पति भरथरी निषाद की हत्या तीन साल पहले हो चुकी है। पिता की हत्या के आरोप में बड़ा बेटा राकेश (22) जेल में बंद है। इस बीच शनिवार को सत्यावती की लाश कमरे में मिली। मृतका के छोटे बेटे राजेश (18) ने बताया कि मां सत्यावती देवी (42) कमरे सोई थीं। राजेश ने एक व्यक्ति का नाम बताते हुए उसी पर हत्या का आरोप लगाया। राजेश के मुताबिक घर आने वाला व्यक्ति उसकी मां से किसी बात को लेकर नोकझोंक कर रहा था। कुछ देर तक नोकझोंक करने के बाद दोनों शांत हो गए। सुबह कमरे में मां को जगाने गया तो वह नहीं बोलीं। इसके बाद उसे हिलाया तो वह मृत पड़ी थीं। उनके गले पर रस्सी का निशान दिखा। जानकारी होने पर आसपास के लोग भी पहुंच गए। इसके बाद पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव के लोगों ने बताया कि मृतका की बड़ी लड़की कालिंदी (20) की शादी हो चुकी है। छोटी लड़की शांति (13) अपने ननिहाल में रहती है। बड़ा लड़का राकेश (23 ) अपने पिता की हत्या के आरोप में जेल में बंद है। छोटा बेटा राजेश (18) अपनी मां सत्यावती के साथ घर पर रहता है। सत्यावती की मौत होने पर बड़ी लड़की कालिंदी का रो रोकर बुरा हाल है। सीओ सदर देवेंद्र कुमार बताया ने बताया कि इस मामले जांच की जा रही है। जल्द ही हत्यारोपी पकड़ लिया जाएगा। इसके लिए पुलिस टीम लगाई गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें