महराजगंज। मंगलवार को कोतवाली थाना क्षेत्र के अरनहवां गांव के पास नहर में एक युवक का शव मिला। उसकी शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शव को मंगलवार दोपहर नहर में तैरते देखा गया था। गांव वालों ने पुलिस को इसकी जानकारी दी। सीओ सदर एमपी सिंह ने बताया कि मरने वाले की उम्र करीब 35 साल के करीब है।