फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दर्द से तड़फती रही महिला, दो घंटे बाद पहुंचा बचाव दल

विज्ञापन
विज्ञापन
लेहड़ा बाजार (महराजगंज)। बृजमनगंज क्षेत्र में ग्रामसभा गुजरौलीया की रहने वाली महिला गांव के बाहर प्रसव पीड़ा से तड़पती रही और दो घंटे बाद बचाव दल पहुंचा। तब जाकर उसे मिश्रवलिया चौराहे पर एम्बुलेंस तक पहुंचाया गया। ग्रामसभा गुजरौलीया की सरोज पत्नी हरिहर को शुक्रवार को सुबह प्रसव पीड़ा होने लगी, जिसकी जानकारी परिजनों ने क्षेत्र की आशा को दी। आशा ने तुरन्त एम्बुलेंस को इसकी सूचना 12:45 पर दी, जिसके बाद एम्बुलेन्स मिश्रवलिया चौराहे पर इंतजार करती रही। 2.50 बजे बचाव दल पीड़ित महिला को एम्बुलेन्स के पास लाकर छोड़े। तब परिजनों ने राहत की सांस ली। आशा चन्द्रावती देवी ने बताया कि तत्काल एम्बुलेन्स को सूचना दी थी परन्तु बचाव दल बहुत देरी से पहुंचा। बचाव दल के पीएससी के जवानों ने बताया कि 6 किमी की दूरी तक जाकर हम लोग ग्रामीणों को बाहर निकाल रहे हैं। वोट काम होने से काफी दिकतें हो रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें