महराजगंज। पनियरा थाना क्षेत्र में हादसे में बाइक सवार युवती की मौत हो गई। साथ ही बाइक चला रहा युवक भी घायल हो गया।
बुधवार को पनियरा थाना क्षेत्र के ग्राम सभा बभनौली निवासी 22 वर्षीय संतोष और ग्राम राजौड़ा कला की 18 वर्षीय खुशबू बाइक से कहीं जा रहे थे। रजौड़ा रोड पर बाइक अनियंत्रित हो कर गिर गई। गंभीर रूप से घायल खुशबू की मौत हो गई। घायल युवक और उसकी बाइक पनियरा पुलिस के कब्जे में है। एसओ ओपी चौहान का कहना है कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा।