पुरंदरपुर। थाना क्षेत्र गांव लक्ष्मीपुर एकमा में बीती रात संदिग्ध परिस्थितियों में एक विवाहिता झुलस गई। परिवार वाले उसे सीएचसी लक्ष्मीपुर ले गए। डॉक्टरों ने हालत गंभीर देख मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। मंगलवार दोपहर उसकी मौत हो गई। गांव के रविन्दर की पत्नी प्रियंका उम्र लगभग 22 बर्ष बीती रात कमरे में अचानक चिल्लाने लगी। परिजन जाग गए किसी तरह से दरवाजे को खोले तो विवाहिता के शरीर में आग लगा हुआ था। जब तक परिजन बुझाए तब तक वह गंभीर रूप से झुलस चुकी थी। परिजन उसे सीएचसी लक्ष्मीपुर ले गए। लेकिन डॉक्टरों ने हालत गंभीर देख मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया। जहां पर ईलाज के दौरान मंगलवार को दोपहर में महिला ने दम तोड़ दिया। इस संबंध में एसओ पुरंदरपुर विनोद कुमार राव का कहना है इस मामले में अभी कोई तहरीर नहीं मिली है।