ठूठीबारी एसएसबी ने गश्त के दौरान पिकअप पर लदी तस्करी की 80 बोरी सुपारी के साथ पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। ठूठीबारी एसएसबी के इंस्पेक्टर गजेन्द्र सिंह टीम के साथ गश्त पर निकले थे। मुखबिर की सूचना पर कालीगंज में दो पिकअप के पास कुछ लोगों के होने की आवाज सुनकर घेरेबंदी कर पांच लोगों को गिरफ्तार कर पिकअप की जांच करने लगे। 80 बोरियाें में तकरीबन 50 क्विंटल तस्करी की सुपारी बरामद हुई। घटनास्थल से पकड़े गये संजय पाण्डेय, त्रिलोकी पाण्डेय, छुन्ना पाण्डेय, सद्दाम हुसैन, भागीरथी को कैरियर बताया गया। बरामद माल लगभग डेढ़ लाख आंकी गई है।