फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

45 पेटी शराब बरामद, आरोपी गिरफ्तार

Sun, 21 Aug 2016 11:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
एसएसबी ने 15 बोरे में रखी 1350 शीशी नेपाली शराब पकड़ी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
ठूठीबारी। मुखबिर की सूचना पर ठूठीबारी एसएसबी की टीम ने भारी मात्रा में नेपाली शराब ले जा रहे एक तस्कर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। वहीं दो तस्कर पुलिस की पकड़ से दूर है। शनिवार की रात मुखबिर ने ठूठीबारी एसएसबी को नेपाल से तस्करी कर भारी मात्रा में नेपाली  शराब भारतीय सीमा क्षेत्र में होने की सूचना दी।
विज्ञापन


एसएसबी के डिप्टी कमांडेंट अभिषेक वर्मा के निर्देश पर मेजर गणेश डिंगा, असिस्टेंट कमांडेंट जीडी और एसआई सुरेंद्रकुमार ने ठूठीबारी कोतवाली क्षेत्र के तुर्कहियां गांव के उत्तर नहर पर घेराबंदी कर रात 11 बजे तीन साइकिल पर बोरे में रखी नेपाली शराब के साथ एक तस्कर को धर दबोच लिया। दो तस्कर भागने में सफल रहे। जांच के दौरान 15 बोरे में रखी 45 शराब मिली। उसमें 1350 पीस नेपाली शराब थी।

नेपाली शराब के साथ पकड़े गए लक्ष्मीपुर खुर्द निवासी प्रमोद कुमार गौतम को शराब के साथ ठूठीबारी कोतवाली पुलिस को सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने प्रमोद कुमार, फरार कमलेश कुमार, धर्मेंद्र कुमार निवासी लक्ष्मीपुर खुर्द के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस फरार अभियुक्त कमलेश और धर्मेंद्र की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें