ट्रक चालक ने युवक पर रॉड से किया हमला
मिठौरा। सदर कोतवाली के ग्राम सभा मोरवन में मंगलवार सुबह एक ट्रक चालक ने युवक के सिर पर रॉड से हमला कर दिया। वह गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीणों ने एंबुलेंस से उसे सीएचसी भिजवाया। मोरवन निवासी 21 वर्षीय शत्रुघन चौहान गांव में किसी काम के लिए जा रहे थे। अचानक उधर से ट्रक लेकर चालक आ रहा था। दोनों में किनारे हटने को लेकर कहासुनी हुई और चालक ने नाराज होकर युवक के सिर पर रॉड से हमला कर दिया। मौके का फायदा उठाकर चालक ट्रक लेकर भाग गया। चौकी प्रभारी सिंदुरिया दिनेश कुमार मिश्रा का कहना है कि मामला संज्ञान में है। शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।