कपड़ा और वियतनामी काली मिर्च बरामद
नवलपरासी (नेपाल)। बीती रात नवलपरासी के बेलासपुर सशस्त्र प्रहरी हेडक्वार्टर के जवानों ने भारतीय क्षेत्र से नेपाल की ओर आ रहा 5 लाख रुपये का कपड़ा और वियतनामी काली मिर्च बरामद की है। बरामद सामान को महेशपुर बड़ी भंसार को सौंप दिया गया। सोमवार की रात बेलासपुर सशस्त्र प्रहरी जिला हेड क्वार्टर को गोपनीय सूचना मिली कि तस्कर साइकिल से कपड़ा भारतीय क्षेत्र से नेपाल ले जाने की फिराक में हैं। एसपी गहार्धन राई ने बताया कि लक्ष्मीपुर भुजहवा के पास जवानों ने नाकेबंदी कर 5 लाख रुपये का भारतीय कपड़ा बरामद किया। नेपाल से भारतीय क्षेत्र को भेजी जा रही वियतनामी कालीमिर्च भी बरामद की गई। कैरियर जवानों को चकमा देकर फरार हो गए। बरामद सामान को महेशपुर बड़ी भंसार को सौंप दिया गया।