फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आबकारी व पुलिस टीम ने जेसीबी से शराब की भट्ठियां तोड़ी

Thu, 13 Dec 2018 10:11 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला महराजगंज
विज्ञापन
आबकारी टीम ने जेसीबी से शराब की भटि्ठयां तोड़ी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
फरेंदा। कच्ची शराब के खिलाफ कार्रवाई करने के बाद भी फरेंदा क्षेत्र के भारीवैसी नर्सरी में धंधा बंद होने का नाम नहीं ले रहा है। एसपी रोहित सिंह सजवान के निर्देशानुसार बृहस्पतिवार को भी भारीवैसी नर्सरी व अलहदिया महदेवा के घोड़सारे में सीओ अशोक कुमार मिश्रा व तहसीलदार अशोक गुप्ता के साथ पुलिस व आबकारी टीम ने दबिश की कार्रवाई की। जिसमें जेसीबी मशीन द्वारा शराब की भट्ठियां व झोपड़ी को तोड़ा गया।
विज्ञापन

पुलिस इंस्पेक्टर सत्येंद्र बहादुर सिंह, आबकारी निरीक्षक रवि विद्यार्थी, संदीपनाथ त्रिपाठी के नेतृत्व में टीम ने बृहस्पतिवार को भारीवैसी नर्सरी में भारी पुलिस बल के साथ छापेमारी की गई। जहां पर 20 शराब की भट्ठियों को तोड़ते हुए करीब 60 लीटर अवैध शराब बरादम कर 5 क्विंटल लहन भी नष्ट किया गया। पुलिस ने तीन धंधेबाजों के खिलाफ कार्रवाई की गई। भारीवैसी नर्सरी में धधक रही भट्ठियों को जेसीबी मशीन से तोड़ा गया। जमीन के नीचे दबाकर छिपाए गए लहन को मशीन से खुदाई कर नष्ट किया गया। तहसीलदार अशोक ने बताया कि उच्चाधिकारियों के निर्देश पर गांव में जागरूकता कार्यक्रम भी चलाया गया, लेकिन इसके बावजूद धंधे में कोई कमी न आता देख अभियान चलाकर कार्रवाई की जा रही है। सीओ अशोक मिश्र ने बताया कि अभी कुछ ही दिन पूर्व भी बड़ी कार्रवाई हुई थी, जिसमें सात लोगों के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई थी। इस दौरान कमलेश प्रताप सिंह, अरविंद त्रिपाठी, दरोगा यादव, बृजगोपाल सहित महिला एसआई प्रभावती व रंजना ओझा आदि मौजूद थे।

ग्रामीणों ने कच्ची शराब के खिलाफ किया प्रदर्शन
निचलौल। थाना क्षेत्र के गांव सिंहपुर के ग्रामीणों ने बृहस्पतिवार को गांव के विभिन्न टोले पर खुलेआम अवैध तरीके से बेचे जा रहे कच्ची शराब के खिलाफ प्रदर्शन किया। सूचना पर मौके से पहुंची पुलिस ने विरोध कर रहे ग्रामीणों को किसी तरह शांत कराया। प्रदर्शन कर रहे ग्रामीण विजय सिंह, ईश्वर सिंह ,अनिरुद्ध, मधुबन, बाके सिंह, वकील यादव और रामप्रीत चौधरी आदि लोगों ने बताया कि बीते दिनों गांव में प्रशासन व ग्रामीणों की मौजूदगी में खुली बैठक कराकर कच्ची शराब पर रोक लगाने के लिए जागरूक किया गया था। लेकिन गांव के विभिन्न टोले पर कच्ची शराब का व्यापार खुलेआम चल रहा है। जिसकी लत में गांव के युवा पीढ़ी आकर बर्बाद हो रहे हैं। इन लोगों ने चेतावनी दी कि अगर गांव में कच्ची शराब का धंधा बंद नहीं हुआ तो थाने का घेराव किया जाएगा। वहीं ग्राम प्रधान विनोद यादव ने कहा कि गांव में कच्ची शराब के व्यापार को बंद करने के लिए लोगों को जागरूक किया गया था। इस संबंध में इंस्पेक्टर हरेंद्र मिश्रा ने बताया कि मामला संज्ञान में है। बीते दिनों गांव में बैठक कराकर लोगों को अवैध कच्ची शराब के प्रति जागरूक किया गया था। उसके बाद भी जो अवैध शराब के धंधे में लिप्त है, छापेमारी कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें