कोल्हुई। थाना क्षेत्र के करुआवल गांव के महावीर नगर चौराहे पर रविवार सुबह दस बजे कार की टक्कर से बाइक सवार मां-बेटे गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रेम चौधरी (38) निवासी शेख फरेनी थाना सौनौली रविवार की सुबह अपनी मां को लेकर बृजमनगंज के पास दवा कराने जा रहे थे। करुआवल के महावीरनगर के पास पीछे से अनियंत्रित कार ने टक्कर मार दी। हादसे में प्रेम चौधरी (40) और उसकी 60 वर्षीय मां गंभीर रुप से घायल हो गई। लोगों की मदद से मां-बेटे को कोल्हुई पीएचसी लाया गया। हालत गंभीर देख सीएचसी बनकटी रेफर कर दिया गया। हादसे के बाद कार लेकर चालक फरार हो गया।