फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चितंग देख गांव में दहशत

विज्ञापन
विज्ञापन
लक्ष्मीपुर। कोल्हुई थाना के ग्राम पंचायत बरगदवां अयोध्या के टोला तेन्दुही में बुधवार देर शाम ध्रुप चौबे के घर के सामने अनार के पेड़ से लिपटा चितंग देख लोग दहशत में आ गए। धीरे-धीरे गांव के लोग एकत्रित होने लगे। उसी दौरान सर्प ने कुछ चिड़ियों को अपना शिकार बना लिया। इससे ग्रामीणों के पैर तले जमीन खिसक गई। भीड़ को देखकर सर्प बगल में स्थित बांस के पेड़ पर चढ़ गया। इसकी सूचना वन क्षेत्राधिकारी लक्ष्मीपुर को दी गई। इस घटना से गांव में दहशत बना हुआ है। रेंजर लक्ष्मीपुर सरजू प्रसाद ने बताया कि मामला संज्ञान में है। सर्प को जल्द ही पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें