नौतनवा। ग्राम पंचायत बैरवा जंगल के टोला भरपुरवा में आवास जांच के दौरान हुए मारपीट के मामले को उसी गांव रहने वाले संजय ने डीएम को अवगत कराते हुए कार्रवाई की मांग की है। डीएम को भेजे पत्र में उसने लिखा है कि उक्त गांव में आवास योजना में भारी अनियमितता की गई है। पात्रों का नाम काटकर अपात्रों का चयन किया जा रहा है। जिसकी शिकायत खंड विकास अधिकारी से की गई । मामले की जांच के लिए एडीओ एजी श्रीराम मौके पर पहुंचे तो कुछ लोगों ने शिकायतकर्ता से बदसलूकी करते हुए उसे धक्का दे दिया। सूचना पर 100 नंबर पुलिस भी पहुंची और मामले को रफा दफा कर दिया।