फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेने में जहरखुरानी के शिकार हुए दो युवक

विज्ञापन
विज्ञापन
फरेंदा(महराजगंज)। ट्रेनों में जहरखुरानों का गिरोह पूरी तरह से सक्रिय है। आए दिन परदेस से कमा कर लौटने वाले यात्री इनका शिकार होकर अपना सबकुछ गवां देते हैं। लेकिन ट्रेन में गश्त करने वाली पुलिस को पता तक नहीं पाता है। मामला बीती रात का है। नकहां-डालीगंज 55050 ट्रेन में दो युवक बेहोशी के हालत में देखे गए। आनंदनगर रेलवे स्टेशन पर सूचना पर पहुंची जीआरपी ने ट्रेन से उतार कर दोनों को सीएचसी बनकटी पहुंचाया। दोनों की हालत में कुछ सुधार हुआ। पाकेट में मिले आईडी प्रूफ के आधार पर सूचना घर वालों को दी गई। इनमें से एक हियातुल्लाह बलरामपुर के तुलसीपुर थाना के कुकुरभुकवां गांव का निवासी है और दूसरा राजेंद्र कुमार सिद्धार्थनगर के शोहरतगढ़ थाने के माथा बाजार का रहने वाला है। घर वालों ने बताया कि दोनों राजस्थान से कमा कर लौट रहे थे। आरपीएफ के सीपी यादव ने बताया कि तबीयत में सुधार होने के बाद दोनों को घर भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें