फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहन चेकिंग के दौरान 4.89 लाख जब्त

Mon, 16 Jan 2017 12:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूराे
विज्ञापन
चेकिंग में दौरान जब्त हुए पैसे - फोटो : SELF
विज्ञापन
परतावल। आदर्श चुनाव आचार संहिता को लेकर चुनाव आयोग की ओर से गठित टीम ने वाहन चेकिंग के दौरान रविवार को परतावल चौराहे पर पांच गाड़ियों से चार लाख नवासी हजार पांच सौ बरामद रुपये जब्त कर लिया। श्यामदेउरवां थाने में सचल दस्ते के मजिस्ट्रेट जगदीश नारायण शर्मा के नेतृत्व में श्यामदेउरवां पुलिस रुपयों की जांच पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन


रविवार के दिन में ग्यारह बजे श्यामदेउरवां थानाक्षेत्र के परतावल चौक पर एफएस मजिस्ट्रेट जगदीश नारायण शर्मा के नेतृत्व में इंस्पेक्टर अनुज कुमार सिंह चार पहिया वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान निचलौल निवासी रामधनी के पास से 1,17000 रुपये, ठूठीबारी निवासी हरिकेश तिवारी के पास से 70 हजार, घुघली निवासी रामप्रसाद के पास से 1,17000 रुपये, नाथू चौधरी की गाड़ी से 89,500 रुपये और रेंगहिया निचलौल निवासी महेंद्र प्रसाद के पास से 96,000 रुपये मिलाकर पांच गाड़ियों से 4,89,500 रुपये बरामद कर श्यामदेउरवां पुलिस जांच कर रही है।

इस संबंध में इंस्पेक्टर श्यामदेउरवा अनुज सिंह ने बताया कि परतावल चौराहे पर चुनाव आयोग के सख्त निर्देश पर एफएस(फ्लाइंग स्क्वा) जगदीश नारायण शर्मा के नेतृत्व में पांच वाहनों से चार लाख नवासी हजार पांच सौ रुपये बरामद किए गए हैं। रुपयों के बारे में जांच-पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें