शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप
नौतनवां। एक गांव की एक महिला ने प्रधानाचार्य पर शादी का झांसा देकर वर्षों से दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। शिकायती पत्र में महिला ने आरोप लगाया है कि वह एक स्कूल में साफ-सफाई का काम तरती थी। पति की मौत कई वर्ष पहले हो चुकी है। प्रधानाचार्य ने उसे शादी करने का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। जब गर्भवती हो गई तो गर्भपात के लिए दबाव बनाया। अब जान से मारने की धमकी दे रहा है। कोतवाल विजय राज सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।