फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत में चाकू दिखा महिला से उच्चकों ने छीना जेवर

विज्ञापन
CRIME SCENE
विज्ञापन
निचलौल। घोड़हवा वार्ड की एक महिला से कृष्णा नगर के पास खेत में मटर तोड़ते समय दो उच्चकों ने चाकू दिखाकर आभूषण छीन लिए। शुक्रवार की दोपहर करीब दो बजे घोड़हवा निवासिनी सुरसती अपने कृष्णा नगर स्थित खेत में मटर तोड़ रही थीं। इसी बीच वहां पहुंचे दो उच्चकों ने उनका मुंह बंद कर दिया और चाकू से डराकर नाक, कान के आभूषण और मंगलसूत्र छीन लिया। उन्होंने जब विरोध किया तो दोनों ने धक्का देकर उन्हें गिरा दिया और फरार हो गए। उपनिरीक्षक मुनीर सिंह ने कहा कि मामला संज्ञान में है। जांच चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें