अपहरण का आरोपी गिरफ्तार
महराजगंज। पनियरा पुलिस ने मंगलवार को अपहरण के आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। एएसपी आशुतोष शुक्ला ने बताया कि अपहरण के मामले में वांछित आरोपी मुन्ना निवासी गिरगिटियां चौरी तिराहा पर वाहन का इंतजार कर रहा है। इस सूचना पर पुलिस टीम चौरी तिराहा पहुंचकर उसे गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई करते हुए जेल भेजा दिया।