सोहगीबरवा (महराजगंज)। खड्डा-सिसवा मार्ग पर सोमवार को निचलौल की पूर्व ब्लॉक प्रमुख मंदोदरी देवी की गाड़ी पलट गई। इस दुर्घटना में पूर्व प्रमुख समेत चार लोग घायल हो गए। खड्डा पीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें घर भेज दिया गया।
निचलौल की पूर्व ब्लॉक प्रमुख मंदोदरी देवी (47), परिवार की सदस्य जानकी (26) तथा अंश कुमार (02) के साथ सोमवार को सोहगीबरवा से निचलौल जा रही थीं। दिन में करीब चार बजे खड्डा-सिसवा मार्ग के रामपुर गोनहा रेलवे फाटक पर गाड़ी अनियंत्रित होकर गड्ढे में पलट गई। आसपास के लोगों ने वाहन चालक बबलू (25) समेत सभी चारो लोगों को बाहर निकालकर पीएचसी भेजा। जहां प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को घर भेज दिया गया।