फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जांच टीम के सामने मारपीट में चार लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
धानी बाजार। शुक्रवार को कोटेदार के खिलाफ शिकायत की जांच करने आई टीम के सामने मारपीट में चार लोग घायल हो गए। उन्हें सीएचसी धानी ले जाया गया। बाद में दोनों पक्ष बृजमनगज थाने गए।
विज्ञापन

बृजमनगंज थाना क्षेत्र के ग्राम सभा सिकंदराजीतपुर में गांव के पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य विनोद तिवारी, पूर्व प्रधान शैलेश तिवारी ने गांव के कोटेदार बृजेश तिवारी के खिलाफ शिकायत किये थे कि राशन वितरण में अनियमितता बरती जाती है। इसकी जांच के लिए सप्लाई इंस्पेक्टर प्रदीप पांडेय व एसएमआई अमित सिंह जांच करने सिकंदराजीतपुर के पंचायत भवन आये। जहां पर गांव के तमाम लोग उपस्थित रहे। जांच के दौरान कोटेदार बृजेश तिवारी व शिकायतकर्ता से नोकझोंक होते होते मारपीट शुरू हो गई। कोटेदार के भाई विवेका और भतीजे दीपक घायल हो गए। जबकि दूसरे पक्ष से मनीष पुत्र योगेंद्र तिवारी, गिरीजेश पुत्र शैलेश तिवारी घायल हो गए। घायलों को सीएचसी धानी ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने इलाज कर घर भेज दिया। इस संबंध में थानाध्यक्ष बृजमनगंज ज्ञानेंद्र राय का कहना है कि मामला संज्ञान में है। दोनों पक्षों से तहरीर मिली है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें