फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिए हुई बैठक

विज्ञापन
विज्ञापन
परतावल। ग्राम पंचायत परसा खुर्द में दो समुदायों के बीच वर्षों से पोखरे और कब्रिस्तान के लिए चल रहे विवाद के मामले में इंस्पेक्टर श्यामदेउरवा श्रीकांत राय ने दोनों पक्षों को थाने में बैठाकर शांति व्यवस्था बनाए रखने की हिदायत दी। ग्राम पंचायत परसा खुर्द में पिछले कई वर्षों से दो समुदायों के बीच पोखरे और कब्रिस्तान को लेकर विवाद चल रहा है उसका हल आज तक नहीं निकल पाया। इससे दोनों पक्षों में तनाव की स्थिति बनी रहती है। नतीजतन इंस्पेक्टर श्यामदेउरवा ने दोनों पक्षों को थाने में बुलाकर शांति बनाए रखने का निर्देश दिया और चेताया कि बेवजह विवाद की स्थिति न उत्पन्न करें, जिससे की पुलिस को कानूनी कार्रवाई करना पड़े। ग्राम प्रधान महबूब अली, जुल्कर नैंन, जाबिर अली, शब्बीर अली, जय प्रकाश तिवारी, जगदीश तिवारी, संत प्रसाद, राम रक्षा यादव, फेकू यादव, लक्ष्मी शंकर तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें