फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह लोगों पर हत्या कर साक्ष्य साक्ष्य मिटाने का केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
शादी समारोह में आए युवक का शव रेलवे ट्रैक पर मिला था
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
पुरंदरपुर। थाना क्षेत्र के गांव अगया में रिश्तेदार के घर शादी समारोह में आए एक युवक का शव रेलवे ट्रैक पर शुक्रवार सुबह क्षत-विक्षत हाल में मिला। सूचना पर पहुंचे पिता ने रिश्तेदार पर पुरानी रंजिश को लेकर युवक का हत्या करने का लगाया आरोप। पुलिस ने छह लोगों पर हत्या कर साक्ष्य मिटाने का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

नौतनवां थाना क्षेत्र के गांव सोनपरी टोला सिंहपुर का रहने वाले चुन्नीलाल 22 बृहस्पतिवार को पुरंदरपुर थाना क्षेत्र के गांव अगया निवासी चंद्रशेखर पुत्र बंसराज के घर शादी समारोह में आए थे। शुक्रवार को सुबह 5:00 बजे चुन्नीलाल का शव गांव के सामने रेलवे ट्रैक पर क्षत-विक्षत मिला। सूचना पाकर मौके पर पुलिस पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृत युवक के पिता सूचना पाते ही पुरंदरपुर थाने पर पहुंचकर रिश्तेदार पर पुरानी रंजिश को लेकर हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। थानाध्यक्ष दिलीप कुमार शुक्ला ने बताया कि तहरीर के आधार पर सागर, कृष्णा , दुर्गेश, चंद्रशेखर, गणेश निवासी अगया, झिंकु निवासी सिंहपुर थरौली पुरंदरपुर आदि पर हत्या कर साक्ष्य मिटाने का केस दर्ज किया गया है। साथ ही मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें