फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दरोगा को गाली देने का वीडियो वायरल, बैकफुट पर पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
दरोगा के खिलाफ अपशब्द प्रयोग करने का वीडियो वायरल
विज्ञापन

डंठल जलाने के विवाद को सुलझाने गए थे
अमर उजाला ब्यूरो
लक्ष्मीपुर। कोल्हुई थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत बेलासपुर में मनबढ़ युवकों की तरफ से एक दरोगा को अपशब्द कहने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मामला एक सप्ताह पूर्व का बताया जा रहा है। दरोगा एक गांव में गेहूं का डंठल जलाने के मसले पर हुए विवाद को सुलझाने गए थे। हालांकि कोल्हुई पुलिस उक्त युवकों का शांतिभंग में जेल भेजने का दावा कर रही है, लेकिन वीडियो वायरल होने से पुलिस बैकफुट पर है।
विज्ञापन

इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें करीब आधा दर्जन युवक एक दरोगा को अपशब्दों का प्रयोग करते हुए धमकी दे रहे हैं। वायरल वीडियो कोल्हुई थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत बेलासपुर का बताया जा रहा है। जहां एक सप्ताह पहले डंठल जलाने के मसले पर दो पक्षों में हुए विवाद को सुलझाने के लिए एक दरोगा गए थे। वहां कुछ मनबढ़ युवक दरोगा के खिलाफ अपशब्दों का प्रयोग करने लगे। हालांकि कोल्हुई पुलिस इस मामले में तीन लोगों को शांति भंग में जेल भेजने का दावा कर रही है। उधर, इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने से कोल्हुई पुलिस बैकफुट पर है। वहीं, पुलिस क्षेत्राधिकारी फरेंदा अशोक कुमार मिश्र ने मामला संज्ञान में होने की बात करते हुए कहा कि वह वीआईपी ड्यूटी में वाराणसी में हैं। कहा कि वापस आने पर वायरल वीडियो की जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें