फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपराध--

विज्ञापन
विज्ञापन
52 बोरी विदेशी मटर के साथ दो व्यक्ति गिरफ्तार
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
ठूठीबारी। एसएसबी ने शुक्रवार को नेपाल से भारत सीमा क्षेत्र में लाई गई विदेशी मटर को एक पिकअप पर लादकर निचलौल के तरफ ले जाते समय पकड़ कर कस्टम कार्यालय को सौंप दिया। एसएसबी बीओपी इंचार्ज विश्वदीपक ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिला कि नेपाल से लाई गई विदेशी मटर को तस्कर एक पिकअप पर लादकर निचलौल के तरफ ले जा रहे हैं। सूचना मिलते ही एसएसबी के जवान ओडवलीयां चौराहे पर पहुंच जांच में जुट गए। उसी दौरान एक पिक अप गडौरा के तरफ से आता हुआ दिखाई दिया। संदेह होने पर जवानों ने पिकअप रोककर जांच किया तो पिकअप पर लदी प्लास्टिक की 52 बोरियों में विदेशी मटर बरामद हुआ। पकड़े गए युवक की पहचान ठूठीबारी कोतवाली क्षेत्र के गडौरा निवासी बालमुकुंद और कड़जा गांव निवासी तुलसी के रूप में हुआ। जिनके खिलाफ कार्रवाई के लिए ठूठीबारी कस्टम को सौंप दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें