लक्ष्मीपुर। कोल्हुई थाना क्षेत्र के एक गांव की दलित किशोरी की अश्लील वीडियो बनाने व उसे वायरल करने के मामले की गंभीरता को देखते हुए हियुवा के जिलाध्यक्ष नरसिंह पांडेय व विश्व हिंदू परिषद के जिला प्रभारी शेष विजय सिंह गुरुवार को पीड़ित परिवार के घर पहुंचे। जहां उनकी मुलाकात पीड़ित किशोरी की दादी से हुई। दोनों नेताओं ने योगी सरकार को दलितों के प्रति गंभीर बताते हुए कहा कि आरोपी कोई भी हो उसे कतई बक्शा नहीं जाएगा। इसके साथ ही जांच में जिसकी भी संलिप्तता पाई जाएगी उसके खिलाफ हर स्तर पर सरकार कार्रवाई कराने के लिए प्रतिबद्ध है। यह कहते हुए दोनो नेताओं ने परिवार को हर स्तर पर कार्रवाई का भरोसा दिया।