वाहन की चपेट से तीन घायल
परतावल। श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के रुदलापुर के पास अज्ञात वाहन की चपेट से बाइक पर सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घुघली क्षेत्र के हरखपुरा निवासी शेषमणि गुप्ता 18 व अभिषेक गुप्ता 22 बाइक से भिटौली की तरफ जा रहे थे। साइकिल सवार वीरेंद्र सिंह (20) रुदलापुर निवासी भी भिटौली से रात आठ बजे अपने घर रुदलापुर जा रहे थे। उसी दौरान अज्ञात चार पहिया वाहन ने उन्हें चपेट में ले लिया। घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से जिला अस्पताल भेजा गया।