फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1050 शीशी नेपाली शराब बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
1050 शीशी नेपाली शराब बरामद
विज्ञापन


निचलौल। भारत-नेपाल सीमा पर बीओपी शीतलापुर के एसएसबी जवानों ने सोमवार की सुबह करीब चार बजे 1050 शीशी नेपाली शराब बरामद किया। तीन साइकिल के साथ एक आरोपी को भी गिरफ्तार किया। अन्य आरोपी सामान छोड़ कर फरार हो गए। उपनिरीक्षक रवि कुमार सिंह ने बताया कि भोर के समय जवानों की एक टुकड़ी सरहद पर गश्त कर रही थी। सीमा से सटे गांव बैठवलिया के पास कच्ची मार्ग पर कुछ संदिग्ध लोग साइकिल पर सामान लादकर लाते दिखे। तभी जवानों की नजर उनपर पड़ी तो घेराबंदी कर ली। अपने घिरता देख कुछ लोग चकमा देकर फरार हो गए। बोरे से 1050 शीशी नेपाली और व दो बोरी कच्ची शराब बरामद हुई। पकड़े गए आरोपी ने अपना नाम धर्मेंद्र गांव गेड़हवा निवासी बताया। बरामद सामान और आरोपी को स्थानीय पुलिस को अग्रिम कार्रवाई के लिए सौंप दिया गया है। इस संबंध में इंस्पेक्टर गजेंद्र राय ने बताया कि बरामद सामान को जब्त कर आरोपी को आबकारी एक्ट में चालान कर दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें