फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पगडंडी रास्तों नेपाल जा रही खाद और बीज

विज्ञापन
भारत नेपाल सीमा पर पैट्रोलिंग करते एसएसबी के जवान। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन

नौतनवा (महराजगंज)। भारत-नेपाल सीमा से होकर खाद बीज की तस्करी होने की बात कही जा रही है। वहीं दूसरी ओर से भारतीय पुलिस तस्करी पर पाबंदी लगाने का दावा कर रही है। सोनौली कोतवाली थाना का खनुआ चौकी क्षेत्र के पगडंडी रास्ता तस्करों के लिए मुफीद बन गया है। सूत्र बताते हैं कि सुंडी, हरदीडाली, कैथवलिया उर्फ बरगदही व खनुआ गांव के रास्ते प्रतिदिन हजारों बोरी खाद व बीज नेपाल जा रही है। यहां एसएसबी की खनुआ, हरदीडाली व सुंडी में स्थाई चौकियां भी हैं। बावजूद इसके रोटी-बेटी के रिश्ते का हवाला देकर व्यापारिक समझौतों को तार-तार किया जा रहा है। भारतीय सुरक्षा एजेंसियों की उदारता का फायदा उठाते हुए सरहदी गांवों में खाद व बीज के गोदाम तक बना दिए गए हैं। जहां प्रतिदिन ट्रकों से बीज, दवाईयों व उर्वरक की खेपे लाई जा रही है, जिन्हें मोटरसाइकिल व साइकिल के माध्यम से नेपाल भेज दिया जा रहा है। नेपाली प्रशासन का कहना है कि नेपाल के सहकारी समितियों पर आने वाले उर्वरक व बीज की कीमत भारतीय कीमतों से अधिक हैं। इस संबंध में 66 वीं वाहिनी के डिप्टी कमांडेंट एसपी. टुंडोप का कहना है कि तस्करी की सूचना मिली है, जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें