दो बोरी विदेशी काली मिर्च बरामद
सोनौली। कोतवाली क्षेत्र के काली मंदिर के निकट एसएसबी 22वंी वाहिनी की गश्ती टीम ने जांच के दौरान एक टेंपो से विदेशी काली मिर्च बरामद कर चालक को हिरासत में ले लिया। रविवार को देर शाम एसएसबी 22वीं वाहिनी के कमांडर अमित कुमार जवानों के साथ गोरखपुर-सोनौली राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहनों की जांच कर रहे थे। इस दौरान टेंपो पर कुछ लाद कर चालक सोनौली से नौतनवां की तरफ जा रहा था जिसे रोककर जब तलाशी ली गई दो बोरी में विदेशी काली मिर्च बरामद हुई। वाहन को कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में ले लिया गया। साथ ही काली को मिर्च एवं चालक को कस्टम को कार्रवाई के लिए सौंप दिया गया। कस्टम अधीक्षक अनिल सिंह ने बताया कि काली मिर्च को कब्जे में लेकर कार्रवाई की जा रही है।