फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसएसबी ने बॉर्डर पर दो रोहिंग्या शरणार्थियों को रोका

विज्ञापन
indo nepal border
विज्ञापन

विज्ञापन


नौतनवा/सोनौली (महराजगंज)। भारत आ रहे दो रोहिंग्या शरणार्थियों को एसएसबी ने शुक्रवार को सोनौली सीमा पर रोक लिया। उनसे पूछताछ के बाद उन्हें वापस नेपाल लौटा दिया गया। जवानों ने महिला व पुरुष रोहिंग्या शरणार्थियों को सुबह आठ बजे के करीब पकड़ा था। उनसे करीब आठ घंटे पूछताछ हुई।
विज्ञापन

एसएसबी कार्यालय सोनौली से मिली जानकारी के अनुसार, दोनों पति-पत्नी थे। उन्होंने अपना नाम सैदुल अमीन (28) और कोहिनूर (22) निवासी म्यांमार बताया। पूछताछ में सैदुल ने बताया कि वह वर्ष 2012 में जम्मूतवी रेलवे स्ट़ेशन पर संविदा सफाई कर्मी के पद पर तैनात था। इसी दौरान उसने शरणार्थी कार्ड बनवा लिया, जिसकी अवधि 8 अप्रैल 2013 से 7 अप्रैल 2017 तक थी। शरणार्थी पहचान पत्र की अवधि समाप्त होने पर वह शरणार्थी महिला मित्र कोहिनूर के साथ नेपाल पहुंच गया। वहां उसने कोहिनूर से निकाह कर लिया। उसके पास संयुक्त राष्ट्र संघ उच्चायुक्त कार्यालय का शरणार्थी प्रमाण पत्र था। जिसकी अवधि 17 अक्टूबर 2017 से 16 अक्टूबर 2022 तक है। सोनौली सीमा पर एसएसबी व आव्रजन विभाग समेत तमाम खुफिया विभागों ने उसके पास मौजूद सभी प्रमाण पत्रों की जांच की। जो उसके बयान के अनुरूप पाये गये। इस संबंध में एसएसबी के असिस्टेंट कमांडेंट नव कुमार सिंह का कहना है कि शरणार्थी के पास भारत में प्रवेश का कोई वैध कागजात नहीं था। इस वजह से उसे वापस भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें