नौतनवा। स्थानीय थाना क्षेत्र के अड्डा बाजार में स्थित किसान सेवा केंद्र के निकट स्कूल से पढ़कर अपने घर जा रही एक छात्रा की ट्रैक्टर की चपेट में आ गई। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेज दिया। मौके से ही चालक को हिरासत में ले लिया गया है। ट्रैक्टर पुलिस के कब्जे में है। बनरसिंहा खुर्द गांव के केश्वर चौहान की 15 वर्षीय पुत्री प्रियंका चौहान अड्डा बाजार इंटर कॉलेज से पढ़ कर साइकिल से अपने घर जा रही थी। इसी बीच विपरीत दिशा से तेज गति से आ रहे ट्रैक्टर की चपेट में आ गई। उसकी घटनास्थल पर मृत्यु हो गई। चौकी प्रभारी रामसहाय चौहान मौके पर पहुंचकर ट्रैक्टर-ट्राली मय चालक नंदलाल निवासी सूर्ययुरा को हिरासत में ले लिया। इस दर्दनाक घटना की सूचना पर भाजपा प्रभारी समीर त्रिपाठी भी मौके पर पहुंच गए तथा पीड़ित परिजनों को ढांढस बधाया।