कोल्हुई। स्थानीय थाना क्षेत्र के बहदुरी बाजार के रहने वाले मजदूर शोभई पुत्र राजबली से जालसाज ने फोन पर इनाम का लालच देकर सात हजार जमा करा लिया है। बृहस्पतिवार को शोभई के मोबाइल पर किसी ने फोन कर बताया कि वह दिल्ली से बोल रहा है। आपको मोदी सरकार ने दो लाख पचास हजार का इनाम दिया है। अपना खाता नंबर और आधार कार्ड नंबर बता दो। कल खाते में पैसा चला जाएगा। इसके बाद फोन रख दिया करीब दो घंटे बाद फिर फोन आया कि जिस नंबर से काल किया है उसमें तीन सौ रुपये का रिचार्ज करा दिजिए और एक खाता नंबर दे रहा हूं। उसमें सात हजार रुपये भेज दो। पैसा भेजने में खर्च आ रहा है। शोभई ने उसके बताए खाते में पैसा भेज दिया। शुक्रवार को जब फोन नहीं उठा तब पता चला कि वह ठगी का शिकार हो गया है।