फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेजाब कांड: पांच पर हत्या का प्रयास का मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
कोठीभार। कोठीभार थाना क्षेत्र में रेप पीड़िता पर तेजाब फेंकने के मामले में पुलिस ने गुरुवार को महिला समेत पांच लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास कई गंभीर धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। मुख्य आरोपी बीजापार निवासी दिनेश साहनी के बयान के आधार पर पुलिस ने यह कार्रवाई की है।
विज्ञापन

बुधवार की शाम धान की रोपाई कर वापस लौट रही युवती पर कोठीभार थाना क्षेत्र के ग्राम सभा बीजापार निवासी दिनेश साहनी ने तेजाब फेेेंक दिया था। दो साल पहले युवती से रेप के मुकदमे में दिनेश गवाह है। वह रेप का मुकदमा वापस लेने के लिए युवती और उसके परिवार वालों पर दबाव डाल रहा था। युवती के इन्कार पर उसने यह कदम उठाया। गंभीर रूप से झुलसी युवती का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। बाहर भागने का प्रयास करते समय सिसवां बुजुर्ग से पुलिस ने दिनेश साहनी को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने बताया कि युवती ने जिन लोगों के खिलाफ रेप का मुकदमा दर्ज कराया है, वे लोग उसे गवाही से हटने और पीड़ित युवती से मुकदमा वापस लेने का दबाव बना रहे थे। उसके बयान के आधार पर गुरुवार को कोठीभार पुलिस ने अरविंद, कौशलेंद्र, कोदई, शीला देवी निवासी हरपुर पकड़ी दिनेश साहनी निवासी बीजापार के खिलाफ हत्या के प्रयास सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लिया है।
विज्ञापन

एसओ रमाकर यादव का कहना है कि मुख्य आरोपी समेत पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। औपचारिकताएं पूरी होने के बाद उन्हें जेल भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें