अड्डा बाजार (महराजगंज)। नेशनल हाईवे पर नौतनवां थाना क्षेत्र के पैसिया बाबू और चंड़ीथान के बीच बीती रात एक डंपर अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गया, जिससे चालक घायल हो गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची संपतिहा चौकी पुलिस जेसीबी के सहारे डंपर में फंसे चालक को बाहर निकाला और चालक को पीएचसी नौतनवां ले गई। जहां हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। संपतिया चौकी इंचार्ज मनोज कुमार सिंह ने बताया कि डंफर गिट्टी खाली खाली करके नौतनवां की ओर जा रही थी। अनियंत्रित होकर हाइवे के किनारे एक पेड़ को रौंदते हुए दूसरे पेड़ से जा टकराई। आधार कार्ड व डायरी से घायल चालक कर पहचान छोटीबारी कोतवाली क्षेत्र के नौनियां गांव निवासी दिनेश के रूप में हुई। मोबाइल से उसके परिजनों को सूचना देकर बुला लिया गया।