फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार की टक्कर से बाइक सवार की दर्दनाक मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। कोतवाली थाना क्षेत्र के गोरखपुर महराजगंज मार्ग पर बैकुंठपुर के पास कार की टक्कर से बाइक सवार की दर्दनाक मौत हो गई। बाइक का अगला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं कार का हिस्सा टूट गया। कार में सवार 6 लोग सुरक्षित बच गए। मौके पर पुलिस ने कार की चाबी को कब्जे में लेकर जरूरी कार्रवाई में जुट गई। घटना के बाद बड़ी संख्या में लोग घटना स्थल पर इकट्ठे हो गए। सोमवार को अनिल पुत्र रामकेवल उम्र 25 वर्ष निवासी लखिमा थाना कोतवाली अपने ससुराल अमरूतियां टोला कवटलियां गए थे। वहां से घुघली जा रहे थे। बैकुंठपुर के पास कार ने टक्कर मार दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हे टैंपो से इलाज से जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। सीएमएस डा. आरबी राम ने घायल के मौत होने की पुष्टी की। उन्होंने बताया कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम हाऊस में रखा गया है। वहीं इस मामले में पुलिस की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई है। बाइक और कार दोनों पुलिस के कब्जे में है। नगर चौकी इंचार्ज जयशंकर मिश्र ने बताया कि कार और बाइक कब्जे में है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें