फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्यालय के छत से प्लास्टर गिरा, बाल-बाल बचे नौनिहाल

विज्ञापन
विज्ञापन
लक्ष्मीपुर। विकास खंड के जंगल गुलरिहा में स्थित प्राथमिक विद्यालय द्वितीय के भवन से अचानक छत का प्लास्टर टूटकर गिर गया। संयोग ही था कि उसी वक्त बच्चे भोजन करने के लिए कमरे बाहर निकल रहे थे। जिसके चलते सभी बच्चे बाल बाल बच गए। जिसके बाद यह नजारा देखकर नौनिहाल अपने क्लास में जाने को तैयार नहीं थे। लिहाजा कुछ ही समय बाद स्कूल बंद कर दिया गया।
विज्ञापन

लक्ष्मीपुर विकास खंड के ग्राम पंचायत जंगल गुलरिहा के प्राथमिक विद्यालय द्वितीय में कुल 102 बच्चों का नामांकन हुआ है। जिसमे बुधवार को कुल 60 बच्चे विद्यालय आए थे। बच्चो को जैसे ही भोजन के लिए बुलाया गया।वह अभी अपने कमरे से बाहर निकल ही रहे थे कि कमरे के छत का प्लास्टर अचानक भरभराकर गिरने लगा। हालांकि इस घटना से किसी भी छात्र को कोई नुकसान नहीं हुआ। लेकिन कमरे का नजारा देखने के बाद बच्चे कमरे में जाने को तैयार नही हुए। लिहाजा शिक्षक अश्विनी कुमार ने संकुल प्रभारी से बात करने के बाद छुट्टी कर दिया। इस संदर्भ में खंड शिक्षा अधिकारी तारकेश्वर पांडेय का कहना है कि मामला संज्ञान में नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें